Spread the love

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 प्राप्त राष्ट्रीय महिला कुश्ती पहलवान के सम्मान में सम्मान समारोह…

दुमका ब्यूरो: मौसम कुमार   

Advertisements
Advertisements

वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल शिव पहाड़ दुमका के सभागार में दुमका जिला कुश्ती संघ व विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में दुमका की राष्ट्रीय महिला कुश्ती पहलवान अंजू टुडू को रांची में बीते 3 जनवरी 2024 को कुश्ती के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य का नाम रोशन करने के उपलक्ष में जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 से नवाजे जाने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दुमका सदर विजय कुमार, विशिष्ट अतिथि दुमका जिला कुश्ती संघ के संरक्षक सह सिविल सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, सिविल सोसाइटी दुमका के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी, जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, दुमका जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष गौतम कुमार, अजय कुमार दुबे उपाध्यक्ष दुमका जिला कुश्ती संघ सह सचिव वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका,दुमका जिला कुश्ती संघ के सचिव संदीप कुमार जय बम बम ने उपस्थित होकर अंजू टुडू को सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आए हुए सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तत्पश्चात निवेदिता मोदी के द्वारा आगत अतिथियों के स्वागत में मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की। इसमें सड़क सुरक्षा साइबर क्राइम के संबंध में बच्चों को बताया। साथ ही अपने स्कूल के दिनों की यादों को बच्चों के साथ साझा किया। वहीं अपने संबोधन में दुमका जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पत्रकार गौतम कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और इससे फिजिकल फिटनेस बनी रहती है। इन्होंने बच्चों से मोबाइल खेल छोड़कर अपने सहपाठियों एवं दोस्तों के साथ टीम बनाकर खेलने का आह्वान किया।

बताया कि खेल के क्षेत्र में भी बहुत ही उज्जवल भविष्य है और सरकार खेल एवं खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है। दुमका जिला कुश्ती संघ के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने बच्चों से अंजू टुडू का परिचय कराते हुए बताया कि दुमका जिला कुश्ती संघ के संरक्षण में किस प्रकार अंजू टुडू ने जिला स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक अपनी पहचान बनाई और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। और कहा कि आप सभी खेल के क्षेत्र में आगे आए हम सभी आप समूह का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार एवं उत्सुक हैं।

कार्यक्रम को दुमका जिला कुश्ती संघ के संरक्षक राधेश्याम वर्मा सिविल सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी राजेश कुमार राउत विद्यालय के सचिव अजय कुमार दुबे ने भी संबोधित कर अंजू टुडू के उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश कुमार झा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुमार आर्यन ने किया।

Advertisements

You missed