
टेलर और टेंकर में भीषण टक्कर, चालक घायल

राँची। अनगड़ा प्रखंड के चतरा रिंग रोड पंचायत के समीप गुरुवार प्रातः लगभग 8:30 बजे एक टेंकर और टेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर की ओर से आ रहा टेलर और टोल प्लाजा की ओर से आ रहा टेंकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेलर चालक को गंभीर चोटें आईं। हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी और जानमाल की क्षति नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
चतरा ग्राम प्रधान क्रिस्टो कुजुर ने दुर्घटना के लिए पथ निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “सड़क निर्माण के नाम पर महीनों से मार्ग बाधित रखा गया है, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।”

