Advertisements
Spread the love

जिले में पहली बार मगध सम्राट हॉस्पिटल सरायकेला में हुआ सफल डेंटल इंप्लांट…

डेंटल इंप्लांट की अत्याधुनिक महंगी तकनीक के बावजूद हॉस्पिटल में 50% रियायत की सुविधा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है: डॉ ज्योति…

 

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। जिले में पहली बार सरायकेला के मगध सम्राट हॉस्पिटल में सफल डेंटल इंप्लांट किया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जरूरतमंद जनों के लिए लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे मगध सम्राट हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तरीके के हुए सफल डेंटल इंप्लांट से प्रभावित सहित जरूरतमंदों में उत्साह और आस देखी जा रही है।

अत्याधुनिक तरीके के डेंटल इंप्लांटेशन के तहत ओरल मेडिकल सर्जन डॉ एहतेशाम खान द्वारा सरायकेला की रहने वाली 26 वर्षीया हीरामुनी सोय का सफल डेंटल इंप्लांट किया गया। बताया गया कि पायरिया के कारण हीरामुनी के दांत की हड्डी ढीला होकर नष्ट हो चुकी थी।

जिससे हीरामुनी को भोजन करने सहित स्पष्ट उच्चारण में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। डॉ एहतेशाम खान ने बताया कि डेंटल इंप्लांट एक बेहद ही अत्याधुनिक तकनीक है। जिसके माध्यम से प्रभावित व्यक्ति के दांत के स्थान पर आर्टिफिशियल दांत को बेहद ही सुरक्षित तरीके से स्थाई रूप से इंप्लांट किया जाता है।

मौके पर मगध सम्राट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि डेंटल इंप्लांटेशन की अत्याधुनिक तकनीक महंगी है। परंतु क्षेत्र को देखते हुए मगध सम्राट हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंदों के लिए डेंटल इंप्लांटेशन की अत्याधुनिक तकनीक 50% की रियायत के साथ आम जनों के लिए शुरू की जा रही है। ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति पैसे के अभाव में इसका लाभ लेने से वंचित न हो जाएं।