Advertisements
Spread the love

पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने संजय सेठ के भारी मतों से  दूसरी बार जीत पर दी बधाई…

सरायकेला डेस्क (सुदेश कुमार) रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बधाई दी है। साथ ही साथ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से उनकी जीत सुनिश्चित करने पर ईचागढ़ की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिए हैं।

Advertisements

पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने संजय सेठ के भारी मतों से लगातार दूसरी बार जीत सुनिश्चित होने पर जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल बताए है। संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित होने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित एवं हर्षित भी देखने को मिल रहा है।

पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में संजय सेठ के कुशल नेतृत्व से सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जाने पर ही यह जीत का परिणाम है जो आगे भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब विकास की किरण लगातार जारी रखते हुए विकास की गंगा बहते रहेगी।

You missed