Advertisements
Spread the love

पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने उदाल में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का किक मारकर किया शुभारंभ

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के कालापाथर पंचायत के उदाल गांव में बुधवार को बुकाइडीही फुटबॉल ग्राउंड में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन यंग स्टार क्लब बुकाइडीही द्वारा किया गया. इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी शामिल हुए. इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की. पहला मैच देबोडीही एफसी और कोलबड़िया एफसी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Advertisements

इस अवसर पर कुणाल षड़ंगी ने कहा की खेलकूद केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं. ऐसे आयोजन युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं और उनमें टीम भावना व अनुशासन का विकास करते हैं.

इस मौके पर सकीला मुर्मू, त्रिलोचन सिंह, संजय नायक, पंचानन बाग, बाबरी नायक, चंदन चौधरी, नयन नायक, मोहन बाग, बानमाली सिंह, तपन बाग और अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

You missed