Advertisements
Spread the love

सिसकियों से मुस्कान तक : डालसा टीम ने प्रेमाश्रय में रह रही बच्चियों की की काउंसलिंग

Advertisements

Arjun Kumar ….✍️ 

रांची । प्रेमाश्रय शेल्टर होम, रांची से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव को एक मिसिंग चाइल्ड से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि बच्चे के खो जाने की घटना के बाद प्रेमाश्रय शेल्टर होम में रह रही 13 बच्चियां मानसिक रूप से व्यथित थीं, शेल्टर होम में रहने को तैयार नहीं थीं तथा लगातार रो रही थीं। उक्त सूचना पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने तत्काल एक टीम का गठन किया, जिसमें डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी साहिष्ता प्रवीण एवं संगीता देवी शामिल थे।
गठित टीम एवं डालसा सचिव ने आज दिनांक 17 मार्च 2026 को प्रेमाश्रय शेल्टर होम का निरीक्षण किया तथा सभी बच्चियों के साथ बैठकर कई घंटों तक काउंसलिंग की। इस दौरान टीम ने बच्चियों के खान-पान, पढ़ाई-लिखाई एवं दैनिक दिनचर्या का भी जायजा लिया। वार्ड इंचार्ज को निर्देश दिया गया कि बच्चों के लिए अतिरिक्त गतिविधि कक्षाएं आयोजित कराई जाएं तथा प्रत्येक सप्ताह डालसा टीम द्वारा नियमित काउंसलिंग की जाएगी।
साथ ही प्रेमाश्रय में नियुक्त पीएलवी को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक समय बच्चों के साथ बिताएं तथा उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें। संबंधित मामले में अनुसंधान कर रहे अनुसंधानकर्ता से भी अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली गई। काउंसलिंग के बाद सभी बच्चियां शांतिपूर्वक शेल्टर होम में रहने के लिए तैयार हो गईं। डालसा सचिव द्वारा प्रत्येक सप्ताह प्रेमाश्रय शेल्टर होम जाकर बच्चियों से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया।
काउंसलिंग के दौरान प्रेमाश्रय की सिस्टर रिंची एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।