Spread the love

अंडमान निकोबार से आए 45 छात्रों के समूह ने रांची का किया परिभ्रमण…

गम्हरिया (जगबंधु महतो) एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत अंडमान निकोबार से पहुंचे छात्रों का समूह आज तिसरे दिन रांची पहुंचा। आगंतुक छात्रों का समूह आज सुबह एनआईटी जमशेदपुर परिसर से रांची भ्रमण के लिए निकला एवं सर्वप्रथम चांडिल डैम में वोटिंग का लुफ्त उठाया और वहां से आगे बढ़ने पर देवरी मंदिर में छात्रों ने पूजा अर्चना की एवं वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत किया।

Advertisements

वहीं इन छात्रों ने झारखंड के संस्कृति को समझने का प्रयास भी किया। छात्रों से मिलने के लिए दिल्ली से केंद्रीय मंत्रिमंडल से शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी रांची पहुंची और अंडमान निकोबार के छात्र.छात्राओं एवं युवा समागम के प्रतिनिधिमंडल से संवाद की। शिक्षा राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवा समागम के महत्त्व प्रकाश डाला। छात्र प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के नागपुरी लोक नृत्य झुमर के प्रतिपादक एवं लोक गायक पद्मश्री मुकुंद नायक से भी मुलाकात की। मुकुंद नायक के साथ मुलाकात के दौरान छात्र छात्राओं ने स्थानीय नृत्य का काफी देर लुफ्त उठाया एवं स्थानीय नृत्य के बारीकी को समझा। इस दौरान मुकुंद नायक भी अंडमान निकोबार से एक्सपोजर टूर पर पहुंचे छात्रों से मिलकर काफी खुशी जाहिर कर रहे थे।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ष्एक भारत श्रेष्ठ भारतष् ;ईबीएसबी के बैनर तले युवा संमागम ;सीजन 2द्ध के लिए झारखंड राज्य पहुंचे छात्रों के दल को आज तीसरे दिन रांची परिभ्रमण पर छात्रों को झारखंड के भाषा संस्कृति एवं सभ्यता से अवगत कराने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात करवा रहे थे। छात्रों से मुलाकात के क्रम में झारखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलरए नीफ्ट के निदेशकए रांची के सांसद संजय सेठ एवं विधायक सी, ण्पी सिंह से मुलाकात एवं वार्तालाप करवाया गया।

तीसरे दिन के परिभ्रमण में छात्रों के समूह के साथ संस्थान के निदेशक डॉ कमलेश कुमार शुक्ला, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, डीन एकेडमिक अमरेश कुमार के साथ.साथ नोडल केंद्र के कई पदाधिकारी भी इस टूर में छात्रों के साथ शामिल हुए। एक्स्पोज़र टीम के सदस्य रांची स्थित बिरसा मुंडा म्यूजियम का परिभ्रमण भी किया एवं म्यूजियम में रखें कई कई ऐतिहासिक धरोहर से अवगत भी हुए। रांची परिभ्रमण में छात्राओं का समूह पूरे उल्लास एवं उत्साह में दिख रहे थे। इस आशय की जानकारी संस्थान के प्रवक्ता सुनील भगत ने दी है।

Advertisements

You missed