Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया गया…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा पूरे देश में गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके निमित्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के बूथ संख्या 14, 15 एवं 16 के अधिनस्थ आने वाले टोला एवं कस्बों में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया. इस दौरान भाजपा नेता सरोज महापात्र ने केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया.

Advertisements

झारखंड में वर्तमान झामुमो सरकार की विफलताओं के बारे में भी लोगों को बताया गया. केन्द्र में वर्तमान मोदी सरकार की उपलब्धियों वाला पत्रक का वितरण भी लोगों के बीच किया गया. इस दरम्यान भाजपा नेता सरोज ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बाईक पर सवार होकर गांवों में देर शाम तक जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस मौके पर भाजपा के रंजन मंडल, विशेश्वर ग्वाला, रत्नाकर ग्वाला, बिटून मैती, चित्त मुण्डा, असीम मुण्डा, तपन महापात्र, सजल महापात्र, कनक मैती समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.