Spread the love

घाटशीला (दीपक नाग)    उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासाडेरा में झूम ने आज धरती आबा के जन्म जयंती की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच शीतकालीन वस्त्र, सामान्य वस्त्र सहित एक सौ कंबल का वितरण किया।

शीतकालीन वस्त्र एवं कंबल वितरण की शुरुआत ग्राम प्रधान गौड़ सिंह के साथ अध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती द्वारा स्वस्ति वाचन एवं कलकत्ते से आई गोपा डे , राजलक्ष्मी घोष और अनुसूया सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पीपल और जामुन के पौधे भी इनके हाथो लगा। झूम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमलान राॅय और टीम द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही जरूरतमंदों को कूपन उपलब्ध करा दिया गया था। लायंस क्लब ऑफ झाड़ग्राम के असीम कुमार सिन्हा, शिवाजी बसु, किंकर पंडा और शेखर दुबे द्वारा सेनेटरी नैपकिन और मास्क का वितरण भी उक्त स्थल पर किया गया।

कंबल का वितरण वयोवृद्धों के बीच किया गया। झूमटोली ने कंबल दाताओं , वस्त्रदाताओं , बासाडेरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आभार ज्ञापित किया। इसके अलावा गोपा दे, राजलक्ष्मी घोष, अनुसूया सिन्हा और लायंस क्लब ऑफ झाड़ग्राम के असीम कुमार सिन्हा, शिवाजी बसु , किंकर पंडा और शेखर दुबे को आभार पत्र देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव अमलान राॅय, आशीष चक्रवर्ती, जयंत सीट, अजित सिंह, अजम्बर पातर, अशोक सीट, विमल सिंह, बोधिसत्त्व कीर्ति सहित संयोजक विजय कुमार पाण्डेय की अहम भूमिका रही।

Advertisements

You missed