Spread the love

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जरूरतमंदों के

बीच 100 कंबल का वितरण….

घाटशीला (दीपक नाग)  भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के नेतृत्व में एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जी के उपस्थिति में घाटशिला प्रखंड के कलचिति पंचायत के बादडीह गांव में 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर संबोधित करते हुए राजकुमार सिंह जी ने कहा बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है खासकर पहाड़ी किनारे जगहों में ठंडे काफी है इसको देखते हुए आज घाटशिला भाजपा मंडल टीम के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने पहुंचे। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिला परिषद देवयानी मुर्मू, उप मुखिया सूजन मन्ना, उप मुखिया रूपेश दुबे, मंडल मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, रेल मंत्री मुनमुन कुमार, शिक्षक अजय चक्रवर्ती, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed