Advertisements
Spread the love

शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी के दरमियान रॉकेट का मॉडल

अचानक ब्लास्ट  ..देखें लाईव विडियों

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी के दरमियान रॉकेट का मॉडल अचानक फट गया। इससे प्रदर्शनी में शामिल 8 विद्यार्थी घायल हो गए। घटना तब हुई जब प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थी रॉकेट को उड़ाने का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक गड़बड़ी के कारण रॉकेट जमीन पर ही फट गया। बताया कि रॉकेट को ऊपर उड़ाने के बाद ब्लास्ट का स्विच दबाना था। लेकिन इसकी तैयारी के क्रम में ही किसी ने गलती से ब्लास्ट का स्विच ऑन कर दिया गया। इसके कारण ये दुर्घटना हुई।

सोमवार को घाटशिला कॉलेज में शैक्षणिक मॉडल की प्रदर्शनी लगी थी। इंटर से लेकर पीजी तक विद्यार्थियों के विभिन्न ग्रुप के द्वारा लगभग 400 प्रदर्शनी बनाकर उसे लगाया गया था। फिजिक्स के विद्यार्थियों की टीम द्वारा बनाए गए रॉकेट में कुछ गड़बड़ी होने से रॉकेट में विस्फोट हो गया। घटना के बाद तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। इस घटना में छात्रा कुसुम परवीन को ज्यादा चोट लगी। घटना से भयभीत छात्रा अचेत हो गई थी।

दुर्घटना में आरती हेम्ब्रम, मो नफिश अख्तर, राहुल कैवर्त, अमन कुमार, कुलसुम परवीन, सौरव, सुनील महतो घायल हुए है। घाटशिला कुलसुम परवीन, मो नफिश अख्तर व सौरव नमाता को बेहतर उपचार के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार फिल्हाल सभी विद्यार्थी खतरें से बाहर है। घटना के संबंध में शिक्षक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी के लिए रॉकेट बनाई गई थी। इसके पहले उसका सफल ट्रायल किया गया था।

जिसके बाद ही उसे प्रदर्शनी में लगाने के लिए अनुमति दी गई थी। लेकिन सोमवार को प्रदर्शनी के दरमियान जब उसे उड़ाया जा रहा था उसी समय अचानक तकनीकी खराबी के कारण वह नीचे ब्लास्ट हो गया। उसे ऊपर जाकर ब्लास्ट होना था और पैराशूट की तरह नीचे आना था। बताया कि उसे उड़ाने के लिए 2 स्विच बने थे। लेकिन शायद गलती से फटने वाला स्विच दबा दिया गया। जिसके कारण ही ये दुर्घटना हुई। रॉकेट को किसी खुले स्थान पर उड़ाने की तैयारी थी। शिक्षक ने बताया कि फिल्हाल सभी बच्चें सुरक्षित है। उन्हें आंशिक चोट लगी है। रॉकेट मॉडल को बनाने में पोटैशियम, नाइट्रेट तथा शुगर का इस्तेमाल किया गया था। रॉकेट कावजन लगभग 2 किलो था। घटना के बाद प्राचार्य व शिक्षकों ने बच्चों का हालचाल जाना।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…