Advertisements
Spread the love

Ghatsila झूठे वादे कर सत्ता में आयी हेमंत सरकार की पोल

खुल गयी है – लखन मार्डी

घाटशीला (दीपक नाग) घाटशिला प्रखंड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल, डामपडा मंडल एवम गालूडीह मंडल की ओर से घाटशिला प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया ! जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी जी कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला के उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा जी उपस्थित थे।

Advertisements

वही कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लखन मार्डी जी ने कहा झूठे वादे कर सत्ता में आयी हेमंत सरकार की पोल खुल गयी है.बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने, के वादे कर सत्ता में आयी किन्तु काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है. घाटशिला में लगातार चोरी लूट एवं डकैती जैसे मामले सामने आ रहे हैं जिला प्रशासन कुंभकर्ण की निद्रा में है, मनरेगा में घोटाले हो रहे हैं जेएमएम के साथ मिलकर कांग्रेस भ्रष्टाचार और वंशवाद को बढ़ावा दे रही।हेमंत सोरेन सिर्फ झूठ की खेती करते हैं। चुनाव से पहले अपने निश्चय पत्र से लेकर हेमंत सरकार ने शपथ लेने तक सिर्फ और सिर झूठ की खेती की है।आक्रोश प्रदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि ,जिला मंत्री संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला दे निर्मला शुक्ला भी झारखंड सरकार पर निशाना साधा ।

मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य विजय पांडे, जिला मंत्री संजय तिवारी, प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि, घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे डामपाड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत ,गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह,उप मुखिया सूजन मन्ना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंग लाल महतो उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल पटनायक, हीरा सिंह, पिंटू साव,मंटू प्रजापति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला दे, निर्मला शुक्ला बृजेश सिंह, राजेश शर्मा, सुभाष बनर्जी, पूजा सिंह, सुरेंद्र नाथ साहिल आनंद, प्रशांत नमाता, आदित्य सोनी, दीपक दंडपट संजय महाकुर सुखेंद्र दास, मोचीराम गिरी,शंकर कर्मकार, दीपक रॉय ,काली राम मुर्मू, मोहम्मद इमरान, दुलाराम टूडू, तुषार दत्ता, हर्ष शुक्ला, डॉ नरेश महतो, स्वागता चक्रवर्ती, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित थे!