Advertisements
Spread the love

पंडित रघुनाथ मुर्मू को हरेलाल महतो ने दी श्रद्धांजलि…

चाण्डिल (कल्याण पात्रा) ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के जयंती अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। चांडिल प्रखंड के कांडरबेड़ा चौक पर स्थित प्रतिमा पर सभी लोगों ने श्रद्धांजलि देकर पंडित रघुनाथ मुर्मु को नमन किया।

Advertisements

इस अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, चांडिल प्रमुख अमला मुर्मु, आसनबंनी पंचायत समिति सदस्य माधवी सिंह समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि
ओलचिकी लिपि के जनक, ज्ञान के भंडार थे। उन्होंने संथाल समाज को एक नई दिशा दी है।

हरेलाल महतो ने कहा कि ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मु के मार्गदर्शन पर हमें चलने की आवश्यकता है। ऐसे ही महान समाज सुधारकों की तपस्या और संघर्ष से आज संथाल समाज को देश दुनिया में पहचान मिली है, आज संथाल समाज आगे बढ़ रही हैं।

इस मौके पर शंभू सिंह सरदार, रवि महतो, निर्मल महतो, भूषण महतो, दिलीप प्रमाणिक, सनत महतो, परशुराम महतो, नवकिशोर महतो आदि मौजूद थे।

You missed