Advertisements
Spread the love

ACB ने इचाक की पंचायत सचिव को अबुआ आवास के प्रथम किस्त का कमीशन लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इचाक की पंचायत सचिव को रंगे हाथ पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है.  हजारीबाग ACB की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित इचाक की पंचायत सचिव खुशबु लता को गिरफ्तार किया.

Advertisements

सोनिया देवी ने ACB को आवेदन देकर शिकायत की थी. सोनिया ने बताया कि उन्हें अबुआ आवास मिला है. आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त इनके खाता में तीस हजार रूपये आया. इसके बाद पंचायत सचिव खुशबु लता इनके घर पर आयी और बोली कि आवास निर्माण के लिए जो तीस हजार खाता में आया है, उससे पांच हजार रुपये निकालकर मुझे तुरंत दो.

इसके बाद आगे से जो पैसा निकलेगा, उसमें से भी कमीशन देना पड़ेगा. एक आवास में मेरा तीस हजार कमीशन बनता है. अगर मेरा कमीशन नहीं दोगी तो आया पैसा वापस करवा देंगे. इसके बाद वादी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी. एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया तो घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. इसके बाद एसीबी ने पंचायत सचिव को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.