
पुलिस की मुस्तैदी ने कई खोये हुये मोबाईल को धरकों को वापस किया,चाण्डिल निवासी प्रकाश चक्रवती और मानीक महतो को आज सौपा मोबाईल, लौटी चहेरे पर उम्मीदों की मुस्कान…
चाण्डिल (सुदेश कुमार)

जब भी हमारी कोई अहम चीज खो जाती है तो बड़ी तकलीफ होती है। खासकर अगर मोबाइल जैसा कोई महत्वपूर्ण डिवाइस हो, जिसमें कॉनटैक्ट्स, फोटो जैसी खास चीजें हों। ऐसे में अगर कोई आपको खोया हुआ मोबाइल वापस दिला दे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। खुशियों से भरा ऐसे ही नजारा दिखा सरायकेला-खरसवॉ जिले के चाण्डिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने एक माह के अन्दर 17 मोबाईल का रिकवरी कर जिला एसपी डॉ0 विमल कुमार और डीएसपी संजय सिंह ने द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों से रिकबरी कर मोबाईल मालिक को सौप कर चाण्डिल पुलिस ने एक नया कृतिमान स्थापित किया ।
पुलिस ने 17 ऐसे लोगों के मोबाइल बरामद कर उनको सौंपे दिए। वह भी तब जब वे अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। चाण्डिल की हाईटेक पुलिस ने जनता के बीच अपने विश्वास को मजबूत कर दिखाया ं। जिस पुलिस की छवि को लेकर जनता कई तरह के बातें और उसकी आलोचना करती है वो आज चाण्डिल पुलिस का शुक्रिया अदा कर रही रही है।

खोये फोन पाकर खिले आवेदकों के चेहरे :
चाण्डिल पुलिस लगातार खोये हुये मोबाईल को तलाश कर मोबाईल मालिक को सौपा रहे है । पीछले सप्ताह एसपी डॉ विमल कुमार ने केम्प लगाकर 15 घारकों को चाण्डिल थाना में मोबाईल सौपा । वही आज शनिवार को चाण्डिल थाना प्र्रभारी दिनेश ठाकुर की पहल पर दो व्यक्ति को मोबाईल रिकवरी कर सौपा । जो चाण्डिल निवासी प्रकाश चक्रवर्ती का मोबाईल औरंगाबाद से बरामद कर सौप दिया ं वही 6 माह पूर्व स्थानिय होटल गिरधारी में कार्यरत कर्मी पूरूलिया निवासी मानिक महतो द्वारा सनह दर्ज किया गया था जिससे मानबाजार से बरामद कर आज सौप दिया। खोए हुए मोबाइल फोन पाकर उनके मालिक काफी खुश हुए हैं। उन्होंने चाण्डिल पुलिस की कार्रवाही पर शुक्रिया कहा है।
आवश्यक निर्देश मोबाईल खोने पर किया करें:
जिला प्रशासन का कहना है अधिकांश अपराध मोबाईल के जरिये हो रही है । जिसपर पुलिस की निगाहें बनी हुई है । जांच के दौरान अच्छे व्यक्ति कानूनी दायरे में फंस जाते है । इस लिए मोबाईल खोने के साथ ही नजदिकी थाने में सनाह दर्ज कर देनी चाहिए । और आवेदन की कॉपी, मोबाईल के कागजात को सुरक्षित रखना चाहिए । ताकी पुलिस के कार्रवाही के दौरान आप सुरक्षित रहें साथ ही बरामद मोबाईल आपकों सौपने में असानी हो ।
एसपी के निर्देश पर मोबाईल की हो रही है रिकवरी….
एसपी डॉ विमल कुमार ने जिले के सभी थाना में दर्ज गुम मोबाईल पर दर्ज सनह पर कार्रवाही करने का निर्देश दिये । पीछले एक माह में चाण्डिल थाना प्रभारी की टीम ने अब तक कुल 17 मोबाईल की रिकवरी कर मोबाईल मालिक को सौप दिया । और लोगों के अन्दर एक विश्वास जगाया। कहते है कि आदमी की मौत सुनिश्चित है पर कागज नहीं मरता । इस कथन को चाण्डिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर कर दिखाया ।

