Advertisements
Spread the love

सरायकेला साप्ताहिक हाट के पास भीषण सड़क दुर्घटना, होटल में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला : सरायकेला नगर क्षेत्र में माता लक्ष्मी मंदिर के समीप साप्ताहिक हाट में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद होंडा शाइन बाइक बगल के एक होटल में जा घुसी। हादसे में 15 वर्षीय सूरज प्रधान और अश्वनी सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात युवक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से चाईबासा की ओर जा रही एक बाइक ने विपरीत दिशा से आ रही होंडा शाइन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज प्रधान बाइक समेत होटल में जा घुसा जिससे होटल का काफी नुकसान हुआ। सूरज प्रधान (15 वर्ष), निवासी हरदौला गांव, को सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। अश्वनी सहदेव, पिता अरविंद सहदेव, निवासी कुदरसाई, को भी गंभीर चोटें आई हैं। अश्वनी सहदेव ने बताया कि सूरज प्रधान उसे ट्यूशन छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में बाइक होटल में जा घुसी, जिससे होटल के फर्नीचर और अन्य सामानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

You missed