
सरकारी भूमि का उपयोग नियमों के दायरे में या बाहर ?

Arjun Kumar Pramanik……✍️
अनगड़ा (रांची) । अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत अंतर्गत हेसल जारा गॉंव में सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर मिट्टी की अवैध तस्करी किया जा रहा है । स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ निजी व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए सरकारी भूमि का खुलेआम दोहन कर रहे हैं और भारी मात्रा में मिट्टी की निकासी की जा रही है। यह अवैध गतिविधि न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचा रही है, बल्कि पर्यावरणीय असंतुलन भी उत्पन्न कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-दहाड़े मिट्टी की ढुलाई की जा रही है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो सरकारी भूमि पूरी तरह नष्ट हो सकती है और भविष्य में गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होंगी। मामले की तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा सरकारी भूमि से मिट्टी की अवैध तस्करी पर अविलंब रोक लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, संबंधित राजस्व एवं अंचल विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Related posts:

