Advertisements
Spread the love

अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ*
डीएमओ की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जामा थाना अंतर्गत लगला से 21 हजार सीएफटी भंडारित बालू जप्त
बालू भंडारित भूमि मालिक, स्थानीय ग्रामीण, ट्रैक्टर मालिक एवं चालक समेत संलिप्त के खिलाफ जामा थाना मी प्राथमिक की दर्ज

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता 

दुमका । अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। डीएमओ के द्वारा जिले के जामा थाना अंतर्गत मौजा लगला में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित किए गए 21000 सीएफटी बालू को जप्त किया, इसके बाद ग्रामीणों के बयान के आधार पर भंडारित बालू भूमि के मालिक, ट्रैक्टर चालक एवं मालिक स्थानीय ग्रामीण समेत अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई वहीं संलिप्त व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित करते हुए करवाई को लेकर निर्देशित किया*।

*ऐसे हुई कार्रवाई*

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को सूचना मिल रही थी कि अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है, इसके उपरांत डीएमओ के द्वारा खान निरीक्षक मंजीत दुबे, गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ जामा थाना अंतर्गत मौज लगला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नदी के समीप दो स्थलों पर भंडारित बालू रखा गया था जिसमें एक स्थल पर 6000 घन फुट बालू एवं दूसरे स्थल पर 15000 घन फुट बालू भंडारित किया गया था । इसके उपरांत डीएमओ के द्वारा अविलंब बालू को जप्त कर लिया गया वहीं नदी का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें स्पष्ट हो गया कि नदी से बालू का खनन किया गया है। जिससे अनुमान लगाया गया कि बालू खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएमओ के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ किया गया तो ग्रामीणों ने बताया कि रगनी टोला एवं पिपरा के ग्रामीणों के द्वारा बालू खनन कर भंडारित किया जा रहा है। इसके बाद डीएमओ के द्वारा कार्रवाई करते हुए भंडारित बालू को जप्त कर लिया गया एवं संबंधित भंडारित भूमि स्थल के मालिक, ट्रैक्टर मालिक, चालक, स्थानीय ग्रामीण एवं बालू खनन परिवहन एवं भंडारी करने वाले संगीत व्यक्तियों के खिलाफ जामा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई।

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन कानून अपराध है, ऐसे करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जामा थाना अंतर्गत मौजा लगला में जप्त किए गए भंडारित बालू संबंधित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में कोई भी संलिप्त व्यक्ति बचेगा नहीं।

You missed