Spread the love

चांडिल थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध स्क्रिप्ट टाल का कारोबार…

सरायकेला Sanjay। चांडिल थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध स्क्रैप टाल का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। टाटा-रांची राष्ट्रीय राज्य पथ-33 मुख्य मार्ग के किनारे कई ऐसे बड़े-बड़े स्क्रैप के टाल संचालित है। जहां लोहे का अवैध रूप से कटिंग, गाड़ी का कटिंग किया जा रहा है। वही चांडिल के बिरीगोड़ा और रामगढ़ के बीच दो बड़े बड़े स्क्रैप लोहे का टाल संचालित है। जिसमें बताया जा रहा है कि बड़े-बड़े वाहनों का कटिंग कार्य किया जाता है। राष्ट्रीय राजपथ से तकरीबन 5 फीट की दूरी पर एक और 500 फीट की दूरी पर एक अन्य स्क्रैप टाल संचालित है। इसके अलावा रांगाटांड फ्लाईओवर के नीचे आईबीपी पैट्रोल पंप के बगल में और nh33 पाटा डाउन टोल टैक्स के समीप एक अन्य स्क्रैप टाल संचालित बताया जा रहा है।

Advertisements

You missed