Spread the love

अनगड़ा मासु गांव में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में राम भक्तों ने ग्राम भ्रमण किया…..

अर्जुन कुमार नामकुम:अनगड़ा । प्रखंड के मासु गांव में अयोध्या राम मंदिर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में श्रद्धालुओं ने गांव में ग्राम भ्रमण किया और बजरंगबलि मंदिर में पूजा अर्चना किया। भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव देखा। पूजा समाप्त के पश्चात प्रसाद वितरण और 61 केजी से बने खीर को 1200 राम भक्तों के बीच वितरण किया गया। राम नाम के खीर का व्यवस्था शंकर महतो, मंतोष करमाली, जगरनाथ महतो, बिशुन महतो, राजेंद्र महतो ने मिलकर किया।

ग्राम भ्रमण का नेतृत्व ग्राम प्रधान देवराज पहन गोपाल महतो, जगरनाथ महतो, मुल्लू महतो तेजनाथ महतो ने मुख्य रूप से लिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अगम लाल महतो, रामचरण महतो, पंचायत समिति सदस्य मादरा मुंडा, विशेश्वर मुंडा, तीजन देवी, मंजू देवी, रानी देवी, रासो पाहन, कलावती देवी, शीला देवी, सारिका देवी, उषा देवी, मानिक लाल महतो, राजाराम महतो, दीपक महतो, लालसाई मुंडा, हीरालाल महतो, अमरनाथ महतो, योगेन्द्र महतो, धनीराम महतो, बैजनाथ महतो, पार्वती देवी, अनीता देवी, कोलामनी देवी, पूनम देवी एवं सरिता देवी का अहम योगदान रहा ।

Advertisements

You missed