Advertisements
Spread the love

 

जमशेदपुर व्यापारी  संघ ने 72 घंटे की दी चेतावनी, व्यापारियों ने लगाया काला बिल्ला……

 

Jamshedpur :  जमशेदपुर में कल छगनलाल दयालजी के 32 लाख लूट मामले को लेकर जमशेदपुर के तमाम व्यापारियों ने बैठक किया, बैठक में शहर में बढ़ते अपराध और अपराधियों द्वारा व्यापारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर चिंता जाहिर किया गया, वही इस बैठक में 32 लाख लूट मामले को लेकर पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया, जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर रुपए रिकवरी कराई जाए वरना पूरे जमशेदपुर शहर को बंद बुलाया जाएगा और सड़क पर उतर पुलिस और सरकार के खिलाफ व्यापारी धरना और विरोध प्रकट करेंगे, साथ ही साथ आज दोपहर में 12 से 1 तक बिष्टुपुर छगनलाल दयालजी के दुकान के आगे घटनास्थल पर सभी व्यापारी काला बिल्ला लगाकर मौन धरना पर बैठेंगे, फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस भी काफी गंभीर है

Advertisements

 

एसएसपी खुद पूरे मामले की जांच कर रहे, इस लूट कांड मामले को लेकर एसएसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया, वहीं शहर के तमाम बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल सभी थाना प्रभारी से 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया ।

You missed