Advertisements
Spread the love

ऑल इंडिया पाया में इंसानियत फोरम हल्दी पोखर शाखा के द्वारा गर्मी मे शीतल पेयजल का व्यवस्था किया गया…

जमशेदपुर /पोटका:अभिजीत सेन

Advertisements

ऑल इंडिया पाया में इंसानियत फोरम हेल्दी पोखर शाखा के द्वारा पोटका के हल्दीपोखर टीओपी के सामने गर्मी का मौसम एवं वैशाख महीना दस्तक देते ही कड़े धूप में आने जाने वाले इंसान की सेवा में शीतल पेयजल का व्यवस्था किया गया। जिसकी शुभारंभ आज कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के हातो फीता काटकर किया गया। ऑल इंडिया पाया में इंसानियत हल्दी पोखर शाखा के मौलाना जाहिद हुसैन नदवी ने कहा कि इंसान बगैर प्रेम के नहीं जी सकता है।

इंसान को समाज में हर समय प्रेम और भाईचारे की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा हमें मानवी और हिंदुस्तानी सभ्यता को बरकरार रखते हुए आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए, इसी में इंसान की जीवन में मजा है।

पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला ने कहा ऑल इंडिया पाया में इंसानियत फोरम हर मौके पर मानव सेवा के लिए तत्पर रहती है। दुलाल मुखर्जी ने कहा कि मौसम की एतबार से मानव का सेवा करना बहुत ही बड़ा पुण्य का काम है। बही राजू कुंडू ने कहा गर्मी के मौसम में ऑल इंडिया पाया में इंसानियत फोरम के द्वारा जो मानव सेवा हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया है, इससे भी ज्यादा पूर्ण का काम मुझे नहीं लगता और भी कुछ हो सकता है।

इस मौके पर मौलाना जाहिद हुसैन नदवी, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, असगर अली, साबिर भाई, दुलाल मुखर्जी, बबलू चौधरी, राजू कुंडू, ओम प्रकाश गुप्ता, कलीम भाई, रेहान भाई, सोनू अग्रवाल, हबीब भाई, प्रकाश सोनकर, जियाउल भाई, आदि उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित