Spread the love

दुलाल भुईयां ने डीएलसी कार्यालय के समक्ष बहाली रद्द करने

को लेकर सैकड़ों ठेका मजदूर के साथ किया धरना प्रर्दशन,

कर्मचारी पुत्र बहाली अभिलंब रद्द करते हुये पुनः सीधी बहाली

किये जाने की मांग रखी……

जमशेदपुर:- झारखंड मजदूर यूनियन ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव पूर्व मंत्री दुलाल भुइया के नेतृत में सैकड़ों मजदूरों ने कर्मचारी पुत्र बहाली रद्द करने की मांग की। मजदूरों की मांग को लेकर डीएलसी कार्यालय के समक्ष  जमकर प्रदर्शन किया।

Advertisements

झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइया ने बताया मजदूरों के साथ अन्याय करना यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया प्रबंधन ने मार्च माह में बहाली प्रक्रिया किया लेकिन उसमें अनियमितता बरती गई। प्रबंधन को किसी भी हाल पर बहाली प्रक्रिया को रद्द करना होगा। उन्होंने प्रबंधन से अभिलंब बाहाली रद्द कर नए सिरे से सीधी बहाली लेने की मांग की। पूर्व मंत्री ने बताया कंपनी प्रबंधन ठेका कर्मियों से काम करा कर 10 मिलीयन टन का प्रोडक्शन ले रहा है। लेकिन मजदूरों को स्थाई नहीं कर रहा है। झारखंड मजदूर यूनियन इसका निंदा करती है।

उन्होंने कर्मचारी पुत्र बहाली को रद्द करते हुए सीधी वाहाली करने की मांग की। ताकि जरूरतमंद मजदूरों को टाटा कंपनी में नौकरी मिल सके। अन्यथा झारखंड मजदूर यूनियन आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होगी।

 

Advertisements

You missed