Advertisements

कब्रिस्तान में हो रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए
उपायुक्त ने चार सदस्य जाँच कमिटी गठित कर दिया जाँच का
आदेश…

जमशेदपुर (परमेश्वर साव) जमशेदपुर, साक्ची स्थित ग्रेजुएट महिला महाविद्यालय के समीप कब्रिस्तान में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकने एवं महिला महाविद्यालय के समक्ष कब्रिस्तान कमिटी द्वारा खोले गए दरवाजे को अविलम्ब बन्द करने हेतु भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा उठाई गई माँग को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त विजया जाधव ने संजीदगी से विचार करते हुए तत्काल प्रभाव से कब्रिस्तान में हो रहे निर्माण कार्य को बंद करवाया एवं अपर आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन किया है स जो अगले 15 दिनों के अंदर स्थल का भौतिक निरीक्षण कर दोनों पक्षों को पर्याप्त सुनवाई का अवसर देते हुए जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेगी।
Advertisements

Related posts:

