Spread the love

वर्ष 2022 का न्यू मतदाता सूची प्रकाशित किये जाने को लेकर

बागबेड़ा में छुटे मतदाताओं के लिए विशेष कैप का आयोजन चार

दिवसीय कैंप का आयोजन …..

Jamshedpur :   बागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में बागबेड़ा की शिक्षिका एवं सेविका बीएलओ पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वर्ष 2022 का न्यू मतदाता सूची प्रकाशित की गई। संशोधित नया वोटर लिस्ट वर्ष 2023 का प्रकाशन मे सभी लोग जांच करें कि किसी प्रकार की त्रुटि मतदाताओं में पाई जाती है तो इसे सुधार हेतु अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विशेष रूप से कैंप अगामी 12 नवंबर,13 नवंबर, 19 नवंबर और 20 नवंबर को अपने अपने बूथ पर लगाई जाएगी। इसके बाद पूर्ण रूप से संशोधित मतदाता सूची वर्ष 2023 में प्रकाशित किया जाएगा । मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार को जोड़ने की सुनिश्चित हेतू संबंधित बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं। अन्यथा मतदाता सूची से उनका नाम विलोपित हो सकता है।
इस मौके पर शिक्षिका बीएलओ अलका कुमारी, ज्योति कुमारी, सेविका बीएलओ विमला देवी, ममता कुमारी, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया राजकुमार गौड़, उमा मुंडा, वार्ड सदस्य गीता देवी, शैलेंद्र कुमार,प्रतिनिधि मनोज राय उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed