Advertisements

पत्नी ने पति टी रामा राव पर प्रताड़न
और जान से मारने की घमकी की
शिकायत एसपी से की……
JAMSHEDPUR के भुइयांडीह की रहनेवाली एम रानी ने एसएसपी से मुलाकात कर अपने पति टी रामा राव पर खुद को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि वह एक अनाथ लड़की है.
Advertisements

17 साल पूर्व टी रामा राव ने उससे मंदिर में शादी करने के बाद उसे प्रताड़ित करता रहा. महिला ने बताया कि उसका पति का किसी ममता नाम की महिला के साथ नाजायज संबंध है, इसका विरोध करने पर उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट करता है. और एक अन्य महिला ममता के साथ अपने पति का नाजायज संबंध होने की बात कही. महिला ने बताया कि आए दिन उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है उसने बताया कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है इसको लेकर आए दिन उसे धमकियां मिल रही है

