Advertisements
Spread the love

संवैधानिक मूल्यों एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु संविधान यात्रा की शुरूआत हुई पोटका क्षेत्र के बड़ा सिगदी स्थित पर्यावरण चेतना केन्द्र से…

26 नवंबर को संविधान रैली के साथ होगा यात्रा का समापन…

जमशेदपुर /पोटका : अभिजीत कुमार

Advertisements

26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में इस दिवस को मनाने और संवैधानिक मूल्यों और वैज्ञानिक सोच के प्रसार के लिए छह दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज 21 नवंबर को पोटका क्षेत्र के बड़ा सिगदी स्थित पर्यावरण चेतना केन्द्र के सहयोग से आरम्भ युवा मंच के तत्वावधान में संविधान यात्रा की शुरूआत की गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक इस यात्रा के दौरान घुमंतू पुस्तकालय, मोबाइल सिनेमा, पोस्टर प्रदर्शनी और संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इसमें इलाके के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लोगों ने स्टॉल पर लगी विभिन्न पुस्तकों की देखा और अध्ययन किया। इस दौरान कुछ वीडियो डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं, जिनमें व्यक्ति, समाज और जीवन मूल्यों की सूक्ष्मता से चित्रण किया गया है।
परिसर में विभिन्न विषयों को लेकर पोस्टर लगाए गए, जिनमें सौर मंडल और जीव की उत्पत्ति खासकर मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान दुनिया के विकास क्रम का चित्रण किया गया है। वैज्ञानिक चेतना की आवश्यकता और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

अंत में विशेष रूप से उपस्थित लोगों के साथ एक “संवाद सत्र” चला, जिसमें सांवैधानिक मूल्यों की चर्चा करते हुए एक नागरिक को संविधान प्रदत्त अधिकारों को गहराई से समझने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यावरण चेतना केन्द्र, बड़ा सिगदी के संस्थापक सिद्धेश्वर सरदार, उज्ज्वल कुमार मंडल, माणिक सरदार, सुरेश भूमिज, अर्जुन सरदार, रामेश्वर सरदार, हरिश्चंद्र सिंह भूमिज, गौरी सरदार, जोबा टुडू, सावित्री, लखींदर सरदार, महेन्द्र सरदार, अनीशा सरदार, अमृता सरदार, दीपिका सरदार, उर्मिला भूमिज, जयपाल सिंह सरदार, शत्रुघन सरदार, दर्जनों छात्र-छात्राओं समेत आयोजन समिति के विकास कुमार, अंकुर शाश्वत, अंकित , शशांक शेखर और सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल मौजूद रहे__ ।V