
जमशेदपुर : पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ ने उपायुक्त को ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपा…
दिवाकर…✍️

पारंपरिक ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में अपना ग्यारह सूत्री मांग पत्र पहुंचे। उपायुक्त की अनुपस्थिति में यह मांग पत्र उप विकास आयुक्त नगेन्द्र पासवान ने स्वीकार किया।

जिला अध्यक्ष अरुण बारिक और महासचिव मृत्युंजय महतो के नेतृत्व में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। जिला अध्यक्ष अरुण बारिक ने बताया कि, जिले के मान्यता प्राप्त ग्राम प्रधानों को पिछले अप्रैल माह से करीब ग्यारह महीने से सम्मान राशि का भुगतान नहीं मिल पाया है। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ ने प्रशासन से मांग की है कि रिक्त ग्राम प्रधान पदों पर परंपरा के अनुसार उनके उत्तराधिकारियों को मान्यता दी जाए। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को नियुक्ति पत्र दिया जाए और गांव की ग्राम सभा की अध्यक्षता मान्यता प्राप्त व्यक्ति से कराई जाए।
इसके साथ ही संघ ने स्थायी समितियों के गठन और हर प्रखंड में ग्राम प्रधान कार्यालय खोलने की भी मांग की है।
ग्राम प्रधानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में हिमांशु महतो, हेमंत भक्त, वृंदावन दास, बादल चौधरी, विक्रम मांडी और गोप बंधु मिश्रा सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद थे।
