Advertisements
Spread the love

जामताड़ा में मानवाधिकार महिला संघ की बैठक, अध्यक्ष बबीता झा ने कहा- महिलाओं पर जुल्म बर्दाश्त नहीं…

(जामताड़ा , शिवपूजन सिंह)  इन दिनो झारखंड के अलग – अलग जिले में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुल्म को लेकर कई मामले सामने आए हैं। बच्चियों को जलाने,हत्या, दुष्कर्म समेत कई तरह के आत्याचार हुए हैं । इन मामलो को संज्ञान में लेते हुए मानवाधिकार महिला संघ की जिला अध्यक्ष बबीता झा ने अपने घर पर आपात बैठक बुलाई।  उन्होनें कहा की कुछ दिन पहले हमारी दुमका की बेटी अंकिता को जिंदा जला दिया गया। उसके कुछ दिन के बाद ही दुमका की बेटी के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। ये सभी घटनाएं दिल को दहलाने वाली है। बेटी अंकिता को इंसाफ मिले इसके लिए हम लोग कुछ भी करने को तैयार है। इसके लिए सिलसिलेवार आंदोलन चलाया जाएगा। यह आंदोलन जिला से लेकर राज्य और देश की आवाज बनने का काम करेगी।

Advertisements

बबीता झा ने बताया कि जब तक अंकिता के हत्यारे को फंसी नहीं चढा दिया जाता है, तब तक अंदोलन चलता रहेगा। वही, उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार में हमारी बेटी, हमारी बहन, हम महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेगर गंभीर नहीं है। संघ की महिलाएं राज्य सरकार से मांग करती है कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगर उनकी मांगे नहीं मानती है तो आंदोलन और तेज होगा , जो सरकार भी नहीं सकती है। इस बैठक में नीना शर्मा, बापी दत्ता, निर्मला देवी, शारदा देवी, अनिता बाउरी सहित अन्य संघ की महिलाये बैठक में मौजूद थी।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित