Spread the love

जेबीकेएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का हुआ विस्तार…

गोपेश को सचिव,युवा मोर्चा में विष्णु को उपाध्यक्ष और चैतन को मिली सचिव की कमान…

चांडिल  : परमेश्वर साव : ईचागढ़ विधानसभा के गोपेश महतो को झारखंडी भाषा खतियान सघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की टीम में केन्द्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उनके साथ-साथ जेबीकेएसएस युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष के रूप में बिष्णु पद महतो उर्फ विद्रोही विष्णु और चैतन महतो को केंद्रीय सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।

गोपेश महतो और बिष्णु पद महतो का बात किया जाय तो ये दोनो तब से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के साथ जुड़े हुए है, जब झारखण्डी भाषा संघर्ष समिति से आंदोलन हुआ करता था तब विद्रोही विष्णु एवं उनके साथी गौतम महतो, फूलचांद महतो, कमलेंदू महतो,बासुदेव महतो आदि मिलकर कोल्हान के चांडिल से पहली बार भाषाई आंदोलन की नींव रखी थी,

फिर कोल्हान के सरायकेला में टाइगर जयराम महतो का आगमन हुआ उसके बाद 1932 खतियान का मुद्दा हो या विधानसभा का घेराव हर आन्दोलन में टाइगर जयराम महतो के साथ में खड़े दिखे। गोपेश महतो जो की ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह अंतर्गत लावा गांव के एक विस्थापित परिवार से ताल्लुख रखता है। वहीं बिष्णु पद महतो कुकडू प्रखण्ड के काररगमा के रहने वाला है एवं चैतन बांदु के रहने वाला है। गोपेश महतो ग्रेजुएट / यांत्रिकी अभियंता का छात्र है, वहीं बिष्णु पद महतो एमसीए (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन) का एवं चैतन महतो बीएससी का छात्र है ।

केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर जेबीकेएसएस के गोपेश महतो, विष्णु पद महतो और चैतन महतो ने मीडिया के माध्यम से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रती आभार प्रकट किया और आगे भी इसी तरह झारखण्डी हित के लिए जमीनी मुद्दों को लेकर जोश और तेवर के साथ आगे बढ़ते रहने की बात कही। उन्होंने बारी बारी से कहा समिति ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया जायेगा।

Advertisements

You missed