Advertisements

जमशेदपुर (दीप): जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के बाहर रविवार तड़के एक तेज़ रफ्तार कार सड़क पार कर रहे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई. इधर टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए. आवाज सुनकर बिष्टुपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची. कार सवार घायलों को किसी तरह कार से निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया. हालांकि घटना के बाद कार का एयर बैग खुलने के कारण कार सवार को हल्की चोटें आई है पर टक्कर के बाद मवेशी की मौत हो गई है. पुलिस ने कार को सड़क से हटाया और मवेशी के शव को भी हटाने की तैयारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक तेज़ रफ्तार कार बिष्टुपुर से जुगसलाई की ओर जा रही थी, बिष्टुपुर थाना के पास एक मवेशी सड़क पार कर रहा था तभी कार ने मवेशी को टक्कर मार दी और सड़क पर पलट गया.
Advertisements


टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार
Related posts:
जमशेदपुर:सरकार के बाद अब विश्वकर्मा कॉलोनी वार्ड नंबर 12 के लोगों ने रैयतदारों पर बनाना शुरू किया दब...
सरायकेला:दो सदस्यीय मास्टर ट्रेनर की टीम निर्धारित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों पर...
खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की समीक्षा, शत प्रतिशत योग्...
