
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा स्तरीय तीन प्रभारी किए नियुक्त

रांची/नामकुम । खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक समन्वय के उद्देश्य से तीन विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं।
इनमें तुपुदाना निवासी सतीश कुमार पण्डा को मुख्य प्रभारी, अनगड़ा निवासी राजेंद्र मुण्डा को सह प्रभारी, तथा ओरमांझी निवासी रशीद अंसारी को सह प्रभारी बनाया गया है। ये प्रतिनिधि क्षेत्र में सरकारी व गैर-सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में सहयोग करेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर बधाई देने वालों में अनवर अहमद अंसारी, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, एतवा मुण्डा, श्रवण मुण्डा, हरिमोहन महतो, मुबारक अंसारी, कमिश्नर मुण्डा, नितिन तिर्की, रमेश चंद्र उरांव, रिजवान अंसारी, शफिउल्लाह अंसारी, मुखिया दशमी मिंज और इसराफिल अंसारी प्रमुख रहे।
Related posts:

