
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने नामकुम प्रखण्ड में छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया

✍️ Arjun Kumar Pramanik
राँची/नामकुम : खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने नामकुम प्रखण्ड में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा और वे नियमित रूप से विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु साइकिल वितरण जैसी योजनाएं चला रही है, जो सराहनीय पहल है। आज कुल 40 छात्रों को साइकिल दी गई, जबकि पूरे प्रखण्ड में 1515 साइकिल का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रसार पदाधिकारी रेणु कुमारी ने किया। इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख वीणा देवी, जिला परिषद सदस्य रीता होरो, खिजरी मुखिया कार्मेला कच्छप, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विजय टोप्पो, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि एतवा मुण्डा, खाद्य आपूर्ति प्रतिनिधि कृष्णा गोप, पंचायत समिति सदस्य कल्याण लिण्डा, माधो कच्छप, चामरा भोगता, मरियम गाड़ी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कल्पना तांती, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी विरेन्द्र राम, संतोष कुमार बड़ाईक, बीपीओ विजय कुमार, लखन नायक, सुम्मी हस्सा, अनील टोप्पो, अंजु लकड़ा, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

