Advertisements
Spread the love

आकर्षणी मंदिर प्रांगण में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने किया चना-गुड़ वितरण का उद्घाटन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। खरसावां के आकर्षणी मंदिर प्रांगण में आखान यात्रा के शुभ अवसर पर शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति डांगरडीहा सिनी एवं कुड़मी समाज चाईबासा की ओर से भक्तों के बीच चना गुड़ का वितरण किया गया. जिसका उद्घाटन खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस नेता सिद्धार्थ होनहागा ने किया. इससे पूर्व श्री होनहागा ने वीर शहीद निर्मल महतो एवं शहीद सुनील महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही हम सभी का पहला कर्तव्य है. उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. मौके पर विनीत बोदरा, रमेश बोदरा, शिवा बोदरा, शंकर माहली, राजकुमार जामुदा, दशरथ महतो, प्रकाश चंद्र महतो, अशोक महतो, रामरंजन महतो, परफुल महतो, मंगल महतो, प्रकाश महतो, नित्यानंद महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

You missed