
पान्ड्राशाली स्थित झामुमो कार्यालय में शोक सभा का आयोजन,विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल…
खुंटपानी (पंकज महतो)

खुंटपानी प्रखंड कमेटी के द्वारा पान्ड्राशाली स्थित झामुमो कार्यालय में पार्टी के प्रखंड संगठन सचिव सह बीस सूत्री अध्यक्ष स्व सुशील दोंगो के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया.जिसमें स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए.इस दौरान दिवंगत सुशील दोंगो के आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया.मालूम रहे कि बीते 17 जून को चाईबासा स्थित अपने आवास में बीस सूत्री अध्यक्ष सुशील दोंगो का निधन हो गया था.वे काफी लबें समय से बीमार चल रहे थे.
इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्व दोंंगो झामुमो के सच्चे सिपाही थे.उनके निधन पर पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.झामुमो हमेशा मृतक के परिजनों के साथ खड़ा रहेगी.मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया,प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियु,कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सकरी दोंगो,रजनी बानरा,ज्योति बोदरा,सतीश पुरती, अशोक मुंडारी,जयसिंह पुरती,सुदराय पाड़ेया,अर्जुन हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में झामुमो के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.

