Advertisements
Spread the love

खूंटी सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सांसद निधि से निर्मित सीनी बाजार में सखी मंडल भवन का किया उदघाटन…

सरायकेला: संजय मिश्रा: केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा सांसद अर्जुन मुंडा ने सोमवार को सांसद फंड के 14 लाख रु से निर्मित 3 पंचायत के महिला समूह के लिए सखी मंडल भवन का उदघाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किये. सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मौके पर महिला समूहों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस वर्ष को नारी सशक्तिकरण वर्ष के रूप में मना रहा है.

Advertisements

वर्तमान नारी महिला समूह में जुड़कर आत्मनिर्भर बन कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. यह सखी मंडल भवन नारी शक्ति को बढ़ाने के उदेश्य को पूर्ण करेगी। इसके पूर्व महिला समूह के क्लस्टर अनीता सोय ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3 पंचायत के सैकड़ों महिला समूह को बैठने की कोई व्यवस्था नहीं था. आपके प्रयास से हम सब महिलाओं को बैठने एवं मीटिंग करने का जगह मिला.

इसके लिए नारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार व्यक्त किये. एवं पारम्परिक शाल के पत्तों से बना माला एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किये. मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व अध्यक्ष विजय महतो, मुखिया जवंत्री मुर्मू, ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, अश्विनी सिंहदेव के अलावे दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एवं सैकड़ों महिला शामिल रहे।