Spread the love

कुचाईः मुखिया पद पर 61 प्रत्याशियों चुनावी मैदान में; गुरूवार को

रोलाहातु पंचायत से मुखिया पद पर ऊषा मुंडा ने किया नामाकंन……

सरायकेला। कुचाई के 10 पंचायत के मुखिया पद के लिए कुल 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण के नामाकंन के अन्तिम दिन सोमवार को रोलाहातु पंचायत से मुखिया पद के लिए ऊषा मुंडा ने नामांकन किया।

मौके पर ऊषा मुंडा ने कहा कि रोलाहातु पंचायत घोर नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र है जिससे विकास पर काफी पिछड़ा हुआ है वर्तमान में भी पंचायत के लोग सरकारी लाभ से वंचित है इस बार मुखिया पद में मुझे पंचायत के लोग मौका देता हैं तो सर्वप्रथम पंचायत के सर्वांगीण विकास व रोलाहातु पंचायत लोगों को सरकारी लाभ से मुहिया कराने का विशेष प्राथमिकता रहेगा।

वहीं छोटासेगोई पंचायत से जशवंती सिजुई,मंजू सोय,पार्वती मुंड़ा,लक्ष्मी कुमारी,पिंकी मुंड़ारी, दशमती मुंड़ा,मारांगहातु पंचायत से विवेकानंद सोय,रतन लाल सोय,बोन्दोलोहर पंचायत से बुधनलाल सोय,अरूवां पंचायत से सरस्वती मिजं,मालीका सोय, बारूहातु पंचायत से एतवारी देवी,रोलाहातु पंचायत से उषा मुंड़ा,पोडाकाटा पंचायत से सुकूरमनी महली तथा रूगुडीह पंचायत से महेन्द्र नाथ मुंड़ा ने मुखिया पद के लिए तामझाम के साथ परचा भरा। जिसमें मुखिया पद के लिए 11 महिला प्रत्याशियों एवं 5 पुरूष प्रत्याशियों ने नामाकंन किया।

Advertisements

You missed