Spread the love

एक बस ने सड़क किनारे खड़ी टेलर को जबरदस्त मारी टक्कर,एक की मौत, सात गंभीर रूप से यात्री हुए घायल…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा स्थित बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण संख्या 33 रांची-पटना मुख्य मार्ग ( फोरलेन ) सड़क के किनारे खड़ी टेलर में एक सवारियों से भरी बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी गई। इसी घटनाक्रम में बस पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। घटनाक्रम के बाद फोरलेन सड़क पूरी तरह से जाम हो गया।

घटनाक्रम के संबंध में बताया जाता हैं कि हजारीबाग से रांची की ओर जा रही। गोलू यात्री बस संख्या जेएच 02 एक्यू 5753 कुजू मुरपा स्थित फोरलेन सड़क में खड़ी एक ट्रेलर संख्या जेएच 02 एएच 1561 के पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी गई। इसी टक्कर में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसमें सात यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई गई।

स्थानीय ग्रामीणों व कुजू पुलिस की मदद से घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर सड़क को सूचारू रूप से चालू कराया गया।

Advertisements

You missed