Advertisements
Spread the love

उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी (पारा लीगल वॉलंटियर) द्वारा बच्चों को डालसा (DLSA) के कार्य एवं उद्देश्य से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें मौलिक अधिकार और कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, जेंडर हिंसा, पोक्सो एक्ट तथा साइबर ठगी जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधान अध्यापिका ऊषा कुमारी से विद्यालय में अध्ययनरत अनाथ एवं एकल अभिभावक बच्चों की जानकारी ली गई और उन्हें प्रायोजन योजना (Sponsorship Scheme) की जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, बड़ों का सम्मान करने, स्वच्छता का पालन करने और समय पर विद्यालयीय कार्य पूरा करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की प्रमाणपत्र बनवाने या कानूनी समस्या की स्थिति में विधिक सहायता केंद्र माटकु या लीगल एड क्लिनिक पोटका से संपर्क करने की बात कही गई।मौके पर प्रभारी प्रधान अध्यापिका ऊषा कुमारी, पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सबिता सोरेन, कुरूमीता मुर्मू, गौतम सरदार, राजेश माहली तथा सुमित कुमार गोप उपस्थित रहे।