Spread the love

मणिपुर प्रदेश की घटना काफी निंदनीय हैं फागु बेसरा…

रामगढ़ ब्यूरो (मांडू ): इन्द्रजीत कुमार

जिले के मांडू प्रखंड क्षेत्र हेसागढ़ा गांव में स्थित संथाल समाज दिशोम मॉंझी परगना केन्द्रीय कार्यालय में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केन्द्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने कहा मणिपुर प्रदेश की घटना काफी निंदनीय हैं। केन्द्र सरकार औंर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू इस घटना पर संज्ञान लें। इसके साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें। केन्द्रीय महासचिव सोनाराम मांझी ने प्रेस वार्ता की गई। सोनाराम मांझी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार भाजपा शाषित राज्य मणिपुर प्रदेश में दो आदिवासी महिला के साथ समूहिक बलात्कार औंर निर्वस्त्र कर घूमाया गया।‌

ये बहुत ही निंदनीय हैं। मुख्यमंत्री के रवैया से प्रतित होता हैं कि मणिपुर प्रदेश हिंसा में आदिवासियों को भाजपा सरकार के इशारे पर चिन्हित कर शोषण किया जा रहा हैं। मुख्यंत्री ने अभी तक उपद्रवयों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हमारे भारत देश के बड़बोले महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री भी लगभग ढाई – तीन महीने बाद मणिपुर घटना पर बयान दें रहें हैं। ये बहुत ही दुरभाग्यपूर्ण है।

देश के सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध हैं कि मणिपुर प्रदेश में आदिवासी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग संथाल समाज दिशोम मांझी परगना ने की गई। उक्त मौके पर प्रेस वार्ता में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केन्द्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा,केन्द्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार हेम्ब्रोम,केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतवा मांझी,केन्द्रीय सचिव महेन्द्र मुर्मू,पन्नालाल मुर्मू,सन्नी सोरेन अजय बेसरा,प्रदीप सोरेन,अमित कुमार हांसदा,सनु मदन सोरेन, चुनूराम बेसरा,सुरजमुनी देवी तथा मीना देवी उपस्थित थे।

Advertisements

You missed