
रामनवमी जुलूस आयोजन को लेकर महावीर मंडल टाटीसिलवे की बैठक संपन्न

Arjun Kumar…..✍️
नामकुम(राँची) । मंगलवार को ई.ई.एफ. मैदान टाटीसिलवे में महावीर मंडल टाटीसिलवे के द्वारा आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी जुलूस के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्ण पाहन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आयोजन की रूपरेखा तय करने तथा विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करना था। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों की सहमति से महावीर मंडल टाटीसिलवे के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष बिगना महतो, सचिव मनेश महतो, उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविंद प्रसाद (सुकू), कोषाध्यक्ष जगदीश नायक, उप कोषाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी तथा मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र बनाए गए। वहीं मुख्य संरक्षक के रूप में कृष्णा पाहन (मुखिया टाटी पूर्वी) तथा संरक्षक के रूप में काशी महतो, अशोक कुमार मिश्र, शंकर साहू, संदीप तिर्की (मुखिया महिलौंग), मति माधुरी देवी, मति फूलकुमारी देवी, ब्रजेश सिंह, राजेंद्र महतो, लखींद्र महतो, रतनू कुजूर, शुकुल महतो, मोहन महतो, देवी शंकर महतो, रंथू नायक, कृष्णा महतो, सुमित महतो, रमेश कुमार, संतोष महतो एवं हेमंत बैठा को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वरुण महतो, लखन बैठा, मनोज महतो, हेमंत मिश्रा, पवन महतो, निखिल महतो, शुभम बैठा, आशीष महतो, आसाराम महतो, शंकर करमाली, पलटू पाहन, विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण, भव्य एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
Related posts:

