Advertisements

पद्मश्री छुटनी महतो से मिलकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने जाना उनका कुशलक्षेम…
सरायकेला Sanjay। शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रही पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित छुटनी देवी का कुशलक्षेम जानने झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो उनके बीरबांस स्थित आवास पर पहुंचे। मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर छुटनी देवी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे झामुमो जिलाध्यक्ष ने उनके समुचित चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर उन्होंने पद्मश्री छुटनी देवी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। और सभी तथ्यों से मंत्री चंपाई सोरेन को अवगत करा दिया। पद्मश्री छुटनी महतो के अस्वस्थ होने के मामले पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए मंत्री चंपाई सोरेन का दिल से आभार जताया गया।
Advertisements

Related posts:
नपं उपाध्यक्ष ने उपायुक्त को पत्र लिखकर खतरे को आमंत्रण देते जर्जर माजना घाट पुल के मरम्मति की मांग ...
SARAIKELA NEWS : संविधान सप्ताह के तहत नृपराज राज के + 2 उच्च विद्यालय में लगाया गया विशेष जागरूकता ...
Saraikela : द प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां की बैठक में पत्रकारों से बदसलूकी करनेवाले जयराम महतो के का...

