Spread the love

मझागांव में मछली को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू, खूनी संघर्ष में

आधा दर्जनो लोग घयल, छावनी में तब्दील…..

जमशेदपुर डेस्क न्यूज:- मझगांव में मछली व्यापारी के दो गुटों के वीच खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मझगांव मुख्य चौक में मछली व्यापारी आमीर गुट व अफताब गुट में बहस होते-होते मारपीट में बदल गया। मारपीट में तलवार, छड़, डंडा, चाकू से दोनों गुट के लोग आपस में भीड़ गये । घटना की सूचना मिलते ही मझगांव थाना की पुलिस मुख्य चौक पहुंच कर दोनों गुट के लोगों को हटाया।
साथ ही मारपीट में घायल लोगों को मझगंाव अस्पताल भेजा गया। इसमें अफताब गुट से मोजफ्फर हुसैन के सर पर लगने से सर फटा गया, नसीउल्लाह, अब्दूल अहद, मो. समीउल्लाह, मताल घायल हुआ है। जबकि आमीर गुट से मो. नजीम अख्तर सर फटा, रेहान अहमद सर फटा, सरवर आलम सर फटा व उप प्रमुख अजीम अख्तर घायल हुआ है। विवाद की शुरुआत बुधवार सुबह 6 बजे चाईबासा में मछली देने को लेकर शुरु हुई। दोनों गुट के लोग मछली एक व्यापारी को दे रहे थे। इसी दौरान दाम के लेन-देन में विवाद हो गया। फोन से दोनों गुट के लोग मझगांव में इसकी जानकारी दिये। इसके बाद आपास में ही दोनों गुटों में खूनी संघर्ष शुरु हो गया। जानकारी हो कि मछली व्यापार को लेकर दो गुटों विवाद हुआ है। दोनों गुट में मारपीट की सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस मझगांव मुख्य चौक पहुंची। पुलिस को देख सभी लोग भाग निकले। कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिन्हें पुलिस के द्वारा उठाकर मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें दोनों गूट के लोग जख्मी हुए है। पुलिस मझगांव बस्ती के अंदर चारों और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दो गुटों में हुई खूनी संघर्ष को देखते हुए कुमारडुंगी पुलिस व इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने भी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर माहौल को शांत कराये। दोनों गुटों से लिखित आवेदन नही मिला है। लिखित मिलने के बाद पुलिस आरोपितों के विरुद्व कानुनी कार्रवाई किया जाएगा। साथ ही जांच के बाद शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी।
Advertisements

You missed