Advertisements

मोहसिन खान बने आजसू पार्टी का केन्द्रीय सचिव…
अनगड़ा (अर्जुन कुमार) : बुधवार को आजसू पार्टी केन्द्रीय कमिटी की एक आवश्यक बैठक पार्टी सुप्रीमो सह सिल्ली विधनसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में केंद्रीय कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें पार्टी का मजबुती के लिए एवं पार्टी की हित में निस्वार्थ भाव से सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहसिन खान की प्रशंसा करते हुए सर्वसम्मति से केन्द्रीय सचिव के रूप में चुना गया।
इनके केन्द्रीय सचिव बनाये जाने से पार्टी को नई दिशा मिल सकती है। पार्टी के सैकडों सदस्यों ने इन्हें बधाई दिया। मौके पर पूर्व प्रत्याशी केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव प्रकाश लकड़ा फैज खान सलू खान धर्मेंद्र सिंह प्रकाश यादव संजय उपाध्याय अरशद खान अनवर खान जीतेन्द्र सिंह रोशनलाल मुंडा अतिस महतो उपस्थित थे |
Advertisements

Related posts:

