Advertisements
Spread the love

पाकुड़: (सुमित भगत) जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा बासमती पंचायत एवं पाकुड़ प्रखंड के चंद्रापाड़ा, रहशपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को सरकार की योजना जैसे किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, नशा मुक्ति अभियान, शिक्षा का अधिकार, डायन प्रथा उन्मूलन, उज्जवला योजना, सुकन्या योजना आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Advertisements

 

इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों से अवगत कराया जा रहा है। कलाकारों द्वारा गीत व नाट्य कला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान आम लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना व अपने परिवार व आसपास के लोगों का बचाव कैसे करें, के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक का मंचन कर कालाकारों ने आमजनों को जानकारी दी कि कोविड़-19 से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना प्रतिरोधक टीका लगाये जा रहे हैं। अपने नजदीकी सेंटर में जाकर टीका अवश्य ले। इसके अलावा टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन भी संचालित हैे।

You missed