
मछली पालन पर अधिकार को लेकर रखी चार सूत्रीय मांगें

रांची : नायक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज पूर्व मंत्री माननीय बंधु तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान समाज के परंपरागत पेशे मछली पालन को लेकर उत्पन्न हो रही समस्याओं और अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिनिधियों ने बताया कि मछली पालन नायक समाज की पूर्वजों से चली आ रही पारंपरिक आजीविका है। बावजूद इसके, अन्य समाज के लोग मत्स्य विभाग में प्रशिक्षण लेकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और विभागीय अधिकारों पर कब्जा जमा रहे हैं।
इस संदर्भ में नायक समाज युवा कल्याण संगठन द्वारा चार सूत्रीय मांगें पूर्व मंत्री के समक्ष रखी गईं:
नायक समाज की प्रमुख मांगें मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ अन्य जातियों को न देकर नायक समाज को प्राथमिकता दी जाए। सरकारी तालाबों का आवंटन केवल नायक समाज को किया जाए। जो भी समिति बनाकर सरकारी तालाब का संचालन कर रहे हैं, उनमें नायक समाज के लोगों को ही शामिल किया जाए। दूसरे समाज के लोग जो समिति बनाकर सरकारी तालाबों पर कब्जा कर रहे हैं, उन समितियों को तत्काल भंग किया जाए। इस मुलाकात में घासी नायक समाज युवा कल्याण संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख रूप से शामिल रहे । प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक, संरक्षक शिवटहल नायक, विजय नायक, पंचम तिग्गा, सुरेश नायक, संजय लोहारा, मीडिया प्रभारी रोशन नायक, कैलास नायक, तथा शशि भूषण भगत। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि मछली पालन जैसे परंपरागत पेशे में नायक समाज को उनका हक़ और सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

