संजय सेठ को भारी मतों से जीत दिलाएंगे : पद्मलोचन महतो…
चांडिल: कल्याण पात्रा। नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी पंचायत समिति सदस्य एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पद्मलोचन महतो ने संजय सेठ के भारी मतों से विजयी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आजसू पार्टी का एक एक कार्यकर्ता रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी संजय सेठ को जीत दिलाने के जुटा हुआ है।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता तन मन धन से संजय सेठ के पक्ष में काम कर रहे हैं। पद्मलोचन महतो ने कहा कि भाजपा अजर आजसू के गठबंधन से हमें मजबूती मिली है, जिसका परिणाम पूरे झारखंड में देखने को मिलेगा।
