
श्रमिक दिवस के अवसर पर नपं अध्यक्षा ने नगर पंचायत के श्रमिकों को अंग वस्त्र देकर किये सम्मानित…
सरायकेला Sanjay। श्रमिक दिवस की शुभ अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी पटनायक एवं समाजसेवी सुदीप पटनायक ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत श्रमिक मित्रों को अपने आवास में बुलाकर श्रमिक दिवस की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं देते हुए हर साल की भाँति इस साल भी उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये। इस अवसर पर श्रीमती पटनायक ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक देश की आन बान और शान है। क्योंकि उनके बिना विकास संभव नहीं। मैं उन्हें दिल से सलाम करती हूँ।

उन्होंने कहा कि मेरी पांच साल की कार्यकाल में उनके मेहनत को सामने से देखा है और मैंने महसूस किया कि किस परिस्थिति से गुजरते हुए हर कठिन से कठिन कार्य का निष्पादन करते हैं। चाहे कोरोना महामारी के समय हो या फिर निष्ठा पूर्वक नगर की साफ सफाई। आज इनके ही मेहनत के फलस्वरूप स्वच्छता में हमारा नगर पंचायत पूरे झारखंड राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। इसलिए इनका कद बहुत बड़ा है। मैं इन्हें पुनः साधुबाद देती हूं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दुखु राम साहू, सफाई पर्यवेक्षक बबन सिंह, समीर रजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:

