Advertisements
Spread the love

हाजिकुल ने दीदियों को मास्क,सेनेटाइजर और हैंडवाश का किया वितरण

पाकुड (सुमित भगत)  :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सदर ब्लॉक के मनिरामपुर में मुखिया मोसम्मत आखतरा बानो और पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजिकुल आलम ने पंचायत को स्वच्छ साफ सुथरा बनाने के लिए नायाब तरीका चुना।उन्होंने सर्व प्रथम राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की।उसके बाद दीदियों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया।दीदियों को अपने परिवार और गांव को कोरोना से बचाव कैसे की जाए बताया गया।दीदियों को मास्क,सेनेटाइजर,हैंडवाश वितरण किया।कहा कोरोना अबतक खत्म नही हुआ है इस लिए घर की साफ सफाई रखने और मास्क का नियमित इस्तेमाल करने की सलाह दिया।हाजिकुल आलम ने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्‍मा गांधी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं, एक सोच हैं। एक ऐसी सोच, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिक बनी हुई है और करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। अहिंसा महात्‍मा गांधी के दर्शन का मूल मंत्र रहा, जिसके बारे में उन्‍होंने कहा था, ‘अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है, जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

Advertisements

You missed