Advertisements
Spread the love

जिला स्तरीय टीम से पंचायत सचिव व मुखिया ने सीखा योजना समावेश का गुर, दो दिवसीय प्रशिक्षण पंचायत सचिव, मुखिया आदि दिया गया…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड सभागार में जीपीडीपी को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण टीम द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक आदि को दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायतों का विकास योजनाओं का चयन ,मानव दिवस सृजन, कार्यों का प्रकार आदि के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में गरीबी मुक्त व आजीविका युक्त योजना को वार्षिक कार्य योजना में समावेश करने का गुर सिखाया गया ।

Advertisements

वहीं सरायकेला के डीटीएम तनुश्री पांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण पंचायत सचिव, मुखिया आदि दिया गया। उन्होंने कहा कि गांव के अनुसार योजनाओं का समावेश करना है, जिसमें किस तरह का गांव है और किस संकल्प का चयन करना है, ताकि गरीबी मुक्त व उन्नत आजीविका युक्त कार्य का समावेश हो। उन्होंने कहा कि स्वस्थ गांव, स्वच्छ गांव, हरित गांव,आत्म निर्भर गांव आदि के अनुसार योजनाओं का चयन व क्रियान्वयन करने के संबंध में जिला के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर पूर्वी सिंहभूम के डीटीएम राजु झां, सरायकेला के डीटीएम तनुश्री पांडा ,बीडीओ राकेश गोप, बीपीओ रामलगन उरांव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 तनुश्री पांडा,डीटीएम सरायकेला

You missed